Free SMS Software and Services

By Pratik Pandey

नि:शुल्‍क एसएमएस सॉफ़्टवेयर और सेवाएँ

इंटरनेट पर जितनी भी मुफ़्त एसएमएस सेवाएँ उपलब्‍ध हैं; उनमें से ज़्यादातर या तो रजिस्‍टर करने के बाद सबसे पहले आपका क्रेडिट कार्ड नम्‍बर मांगती हैं, या फिर उनसे एसएमएस भेजा तो जा सकता है लेकिन पहुँचता कहीं भी नहीं है। नीचे लिखी दोनों एसएमएस सेवाएँ इन कमियों से मुक्त हैं।

अगर आप भारत या विदेश में मुफ़्त एसएमएस भेजना चाहते हैं, तो इसके लिये ‘चिक्का’ नाम का यह सॉफ़्टवेयर काफ़ी उपयोगी साबित हो सकता है। इण्डिया टाइम्‍स डॉट कॉम द्वारा निर्मित ‘चिक्का’ किसी मैसेंजर की ही तरह दिखता है, जहाँ आप अपने मित्रों के मोबाइल नम्‍बरों की सूची बना सकते हैं। हाँलाकि इसमें यह दिक्कत है कि किसी नम्‍बर पर कुछ एसएमएस भेजने के बाद जब तक उस नम्बर से कम-से-कम किसी एक एसएमएस का ‘रिप्लाई’ नहीं आता, तब तक आप इस सॉफ़्टवेयर के ज़रिये उसे और एसएमएस नहीं भेज सकते।

दूसरी कारगर और मुफ़्त एसएमएस सेवा है – अतरो चतरो डॉट कॉम पर दी गयी मुफ़्त एसएमएस सेवा; जिससे भारत में कहीं भी मुफ़्त एसएमएस भेजा जा सकता है, लेकिन दिन में सिर्फ़ एक ही बार। अगर आप लोगों को किसी अन्‍य नि:शुल्‍क और कारगर एसएमएस सेवा के बारे में जानकारी हो, तो कृपया ज़रूर बताएँ।

4 Responses to “Free SMS Software and Services”

  1. ajay poonia Says:

    this website is also useful. its totaly free. you can send msg anywhere in india free of cost.

  2. ajay poonia Says:

    way2sms.com

  3. vijay Says:

    sdf,m sdfioujhkl ’sdfujk lll;sdfipokl. lkksdfyijsdfhkjnsdf nm

  4. sanjay Says:

    you can you http://www.indyarocks.com for free sms site i am using everyday its very good site pls use and comments me how it is.

Leave a Reply